फ्लोर टेस्ट से पहले आज रात वानखेड़े स्टेडियम में ताकत दिखाएगी BJP, सभी विधायकों को बुलाया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक फ्लोर टेस्ट से पहले मंगलवार रात 9 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी, इस दौरान बीजेपी विपक्ष को भी अपनी ताकत दिखाएगी। बता दें कि इससे पहले विपक्ष ने भी हयात होटल में 162 विधायकों की परेड करा कर बीजेपी को अपनी ताक दिखाई थी। वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित रहने के लिए बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को कड़े निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चल रहा सत्ता का खेल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपने आखिरी मुकाम पर आ गया है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार के शाम पांच बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। मजे की बात यह है कि जिस स्टेडियम में भारतीय क्रिकट टीम ने 2011 का वर्ल्डकप जीता था उसी मैदान में अब बीजेपी अपनी ताकत दिखाने वाली है। बीजेपी ने इस बैठक में अपने सभी 105 विधायकों को बुलाया है, इसके अलावा बैठक में बीजेपी को अपना समर्थन दे चुके निर्दलीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढे़ं: मुंबई के जिस गरवारे क्लब में आज होगी बीजेपी विधायकों की परेड, जानिए उसका शरद पवार कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications