आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर बरेसेगी BJP, 25 जून को मनाएगी काला 'दिवस'

नई दिल्ली। देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को आपातकाल को याद करते हुए 'काला दिवस' मनाने का फैसला लिया है, 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लागू किया था। सूत्रों के मुताबिक, करीब 25 केंद्रीय मंत्री इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। बीजेपी इससे पहले भी कांग्रेस को घेरने के लिए कई बार आपातकाल के दौर को याद कराती रही है।

BJP 25 जून को मनाएगी काला दिवस, याद करेगी इमरजेंसी

इस दिन बीजेपी के नेता, मंत्री और समर्थक अपने-अपने इलाकों में जाकर लोगों को आपातकाल के बारे में बताएंगे कि कैसे उस वक्त इंदिरा गांधी के राज ने किस प्रकार शासन किया था। बीजेपी लोगों को बताएगी कि क्यों आपातकाल देश के इतिहास के लिए 'काले' दिन के रूप में थे।

बता दें कि देश में इंदिरा गांधी ने भारत में 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक आपातकाल लागू कर दिया था। इस 21 महिनों के आपातकाल के दौर में देश की राजनीति में अभुतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला था। आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को सलाखों के पीछे धकेल दिया था, तो वहीं प्रेस की आजादी पर भी अटैक हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+