बंगाल में हिन्दू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने उतरी BJP, 1000 से ज्यादा CAA कैंप लगाने की तैयारी में पार्टी

BJP to launch mega CAA drive in Bengal: दीवाली और काली पूजा की रौनक खत्म होते ही पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है। बीजेपी ने अब राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पार्टी 1000 से ज्यादा कैंप लगाकर उन हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने की तैयारी में है। ये वो लोग हैं जो बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण बंगाल आए थे।

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और अब ज्यादा से ज्यादा शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए ये अभियान चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी चुनावों से पहले बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा है, जिससे वह मतुआ और अन्य शरणार्थी समुदायों तक अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

CAA

सीमा क्षेत्रों पर होगा ज्यादा फोकस

बीजेपी नेताओं के अनुसार, ये कैंप खास तौर पर बांग्लादेश से सटे जिलों-उत्तर 24 परगना, नदिया, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर-में लगाए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि इन इलाकों की जनसंख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, इसलिए यहां विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ये भाजपा नेता? जिसने दिल्‍ली में पिया यमुना का पानी, बोले- नदी प्रदूषित अवस्था से उबर रही

"अब तैयार हैं हम" - समिक भट्टाचार्य

राज्य बीजेपी अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, "बीजेपी का ये एजेंडा शुरू से ही था। कोविड महामारी की वजह से नियम बनाने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब हम पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने बताया कि 1000 से ज्यादा कैंप राज्यभर में लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सकें।

कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

बीजेपी ने हाल ही में कोलकाता में एक वर्कशॉप आयोजित की, जिसकी अगुवाई पार्टी के संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने की। इस प्रशिक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय क्लबों और कुछ गैर-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि CAA के तहत आवेदन प्रक्रिया कैसे करनी है। अब ये प्रशिक्षित सदस्य अपने-अपने इलाकों में जाकर लोगों की मदद करेंगे।

लोगों के डर को दूर करने की कोशिश

बीजेपी नेताओं का कहना है कि कई लोग नागरिकता आवेदन करने से डर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें डिटेंशन कैंप भेज दिया जाएगा या 'घुसपैठिया' कहा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि लोगों में फैली गलतफहमियों को दूर किया जाए और उन्हें समझाया जाए कि CAA उनके लिए सुरक्षा कवच है।

"CAA हिंदुओं के लिए लक्ष्मण रेखा" - आसिम सरकार

बीजेपी विधायक और राज्य शरणार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक आसिम सरकार ने कहा, "2000 से 2024 तक जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, हम उन्हें नागरिकता के लिए आवेदन करने को कहेंगे। ममता बनर्जी ने शरणार्थी हिंदुओं को भ्रमित किया है। लेकिन CAA उनके लिए 'लक्ष्मण रेखा' है।" उन्होंने बताया कि उनके हरिंगहाटा क्षेत्र में जल्द ही माइक से प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा ताकि हर व्यक्ति आवेदन कर सके।

हिंदू वोटों पर नजर

सूत्रों के अनुसार, यह राज्यव्यापी अभियान पार्टी को हिंदू वोटों को एकजुट करने और मतुआ व अन्य शरणार्थी समुदायों तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, पार्टी का मानना है कि CAA और विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से नकली और मृत वोटरों की पहचान करने में भी सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: राहुल गांधी गायब, तेजस्वी बने CM फेस, BJP बोली- ये किस नैतिकता से चुनाव लड़ रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+