आम आदमी पार्टी के टीवी विज्ञापन के खिलाफ बीजेपी जाएगी सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार का जो टीवी विज्ञापन आजकल हर चैनल पर आ रहा है वह पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने इस विज्ञापन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना मानते हुए इसे चुनौती देने की बात कही है।
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार के इस टीवी विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अगर ये विज्ञापन तुरंत वापस नहीं लिये जाते हैं तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने कहा कि इस विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन पूरे विज्ञापन में उनका ही गुड़गान होता है।
आरपी सिंह ने कहा कि इस पूरे विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल का नाम लिया जाता है। उन्हें इस विज्ञापन में गरीबों का मसीहा बताया जा रहा है जबकि मीडिया और अन्य प्रशासनिक अमले को बेहद ही नकारात्मक तरीके से इस विज्ञापन में दिखाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications