CM अशोक गहलोत पर बीजेपी ने कसा तंज, कोरोना महामारी के समय अंताक्षरी खेलने लगे आप?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा कि जब प्रदेश सरकार को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ना चाहिए, तब उनकी सरकार अंताक्षरी और इटालियन कुकिंग में व्यस्त है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सतर्क है, सब देख रहा है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : Gajendra Singh Shekhawat ने Ashok Gehlot पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    BJP

    गौरतलब है राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच दो दिन पहले जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में भेजे गए कांग्रेस विधायकों के अंताक्षरी खेलने, योगा और हाउसी गेम खेलेने की खबरें आई थीं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने इसी बात को लेकर कांग्रेस को घेरा है। दरअसल, विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में गहलोत सरकार ने जांच के लिए एसओजी का गठन किया है। इस टीम ने गजेंद्र शेखावत को भी समन भी भेजा है।

    BJP

    इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ ऑडियो टेप जारी किए हैं, जिसमें विधायकों के खरीद-फरोख्त की कथित बातचीत का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस के आरोप है कि वीडियो में आवाज गजेंद्र सिंह शेखावत की है। इसी आधार पर एसओजी ने गजेंद्र सिंह शेखावत को समन भेजा है। हालांकि शेखावत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    BJP

    उल्लेखनीय है केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था। यह सीट अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता रहा है। बेटे को जिताने के लिए अशोक गहलोत ने काफी मेहनत की थी, लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत ने बड़े अंतर से वैभव गहलोत को हरा दिया था। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अशोक गहलोत पर आरोप लगा था कि बेटे को जिताने के लिए उन्होंने बाकी सीटों पर ध्यान ही नहीं दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+