'गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं वोट चोरी करने का मॉडल है', राहुल गांधी का बीजेपी पर गंभीर आरोप
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दौरान इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और DMK सांसद कनिमोझी भी शामिल हुईं। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, जरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है, गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए।'

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, '2014 से पहले ये(वोट चोरी) गुजरात में शुरू हुआ... गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है, गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए... हम कुछ कहते नहीं थे क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं था लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया... लोकसभा में हमारा गठबंधन जीतता है लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जमीन पर दिखता ही नहीं है... चुनाव आयोग ने लाखो-करोड़ों वोट जोड़े। वो सारे के सारे मत भाजपा के खाते में जाते हैं और उन मतों से भाजपा चुनाव जीतती है।'
'अमित शाह को 40 साल की राजनीति मालूम है'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, 'कुछ समय पहले अमित शाह ने कहा कि भाजपा 40-50 साल राज करेगी। राजनीति में कल क्या होगा किसी को नहीं पता लेकिन अमित शाह को 40 साल की राजनीति मालूम है। कैसे? वोट चोरी करके।'
ये लोग'वोट चोरी' में मदद कर रहे हैं-राहुल गांधी
संसद में चुपचाप एक कानून पास कर दिया जाता है। इसके तहत इलेक्शन कमिश्नर चाहे कुछ भी करे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। अगर चुनाव आयोग अपना काम ईमानदारी से कर रहा है, तो ऐसे कानून की क्या जरूरत है? मोदी सरकार में किसानों-मजदूरों को पीटकर जेल में डाल दिया जाता है। युवा पेपरलीक के खिलाफ धरना देता है तो उसे लाठियों से पीटकर अंदर कर देते हैं। लेकिन देश के चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई FIR नहीं कर सकता है। इसका एक ही कारण है- ये लोग नरेंद्र मोदी की 'वोट चोरी' में मदद कर रहे हैं।
मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य ने लगाया आरोप
VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, BJP जानती है कि वो 'वोट चोरी' कर सत्ता हथिया सकती है, इसलिए गरीबों के लिए काम नहीं करना चाहती। PM मोदी ने सिर्फ बड़े-बड़े भाषण दिए, लेकिन जनता के लिए कभी काम नहीं किया।
वहीं CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि, वोटर अधिकार यात्रा' सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि जन-आंदोलन है। इस जन-आंदोलन से निकला नारा 'वोट चोर-गद्दी छोड़' आज पूरे देश में गूंज रहा है। हम सभी को मिलकर 'वोट चोरी' रोकनी है।












Click it and Unblock the Notifications