'वोट चोरी' के दावों के बीच अपने ही जाल में फंस रही कांग्रेस? BJP ने दिया पवन खेड़ा के पास डबल वोटर ID का सबूत!
Pawan Khera: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' और 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। कांग्रेस जहां बीजेपी पर वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है।
बीजेपी का दावा है कि खेड़ा के नाम से दो सक्रिय वोटर आईडी नंबर मौजूद हैं और चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। इस नए विवाद ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है, जबकि राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के समापन के बाद माहौल पहले से ही गरम था।

बीजेपी का दावा
राहुल गांधी के "वोट चोरी" वाले बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पवन खेड़ा के नाम से दो सक्रिय वोटर आईडी नंबर दर्ज हैं - एक जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में और दूसरा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में।
ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra का पटना में हुआ समापन, राहुल-तेजस्वी गरजे, कहा- हम 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे
'वोट चोरी' पर राजनीति तेज
मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी ने वोट चोरी का शोर मचाया, लेकिन सच यह है कि उनके करीबी नेता पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी हैं। अब चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए कि क्या उन्होंने कई बार वोट डाले हैं।"
चुनाव आयोग से जांच की मांग
बीजेपी का कहना है कि यह मामला चुनाव आयोग के सामने जाना चाहिए, ताकि पता चल सके कि नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा बिहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस पर पुराने आरोप भी दोहराए
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी वर्षों से चुनावी प्रक्रिया को बिगाड़ने का काम करती रही है और अब वोटर लिस्ट की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया से डर रही है।
राहुल का 'हाइड्रोजन बम' बयान
इससे पहले बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" के समापन पर राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी ने वोट चोरी की है और उनकी पार्टी अब "हाइड्रोजन बम" जैसे बड़े खुलासे करने जा रही है। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम जल्द ही ऐसा खुलासा करेंगे कि बीजेपी नेताओं के लिए जनता का सामना करना मुश्किल हो जाएगा।"
महादेवपुरा विवाद का जिक्र
राहुल गांधी ने पहले भी कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में वोटर लिस्ट की जांच कर "बोगस वोटर" मिलने का दावा किया था। कांग्रेस का कहना है कि 1 लाख से ज्यादा मतदाताओं के पते गलत पाए गए और कई नाम एक ही पते पर दर्ज मिले।
ये भी पढ़ें: Gurugram Traffic: 2 घंटे की बारिश में गुरुग्राम बेहाल, कांग्रेस-शिवसेना सबका 'डबल इंजन' सरकार पर हमला












Click it and Unblock the Notifications