राहुल को अब जाकर पता चला है आटे-दाल का भाव- भाजपा

नई दिल्ली। यूपी के देवरिया में आज से शुरु हुए राहुल गांधी के मेगा रोड शो के दौरान राहुल के दिये भाषण पर भाजपा ने पलटवार किया है। राहुल के भाषण के बाद भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब राहुल गांधी को आटे-दाल का भाव पता चल गया है।

VIDEO-देवरिया में राहुल की खटिया लूट ले गए लोग

BJP takes on Rahul Gandhi says now he is aware of the prices of pulse and wheat

कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने किया 52 हजार करोड़ का घोटाला

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों किसानों के कर्ज माफी को लेकर कितने करोड़ रुपए का घोटाला कांग्रेस ने किया है, उससे पूरा देश वाकिफ है। उन्होंने कहा कि यूपीए-1 के कार्यकाल के आखिरी साल में सीएजी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि किसानों के कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने 52 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

स्थायी समाधान देना चाहते हैं किसानों को

वहीं बिजली के बिल को आधा किये जाने के राहुल गांधी के बयान पर भी सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम किसानों की बिजली का बिल माफ कर कुछ दिनों के लिए राहत नहीं देना चाहते हैं बल्कि हमारी सोच है कि कृषि कर्ज पर ब्याज की दर घटाकर 8, 7, 4, 2 व कुछ समय के लिए शून्य करने का फैसला लिया है, जिससे किसानों लंबे समय तक राहत मिले।

देवरिया में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले यूपी यात्रा से पीएम मोदी पर बनाएंगे दबाव

कांग्रेस ने कई राज्यों में किसानों की जमीन हड़पी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी और राहुल गांधी की सोच में काफी अंतर है। कांग्रेस की सरकारों में हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र में तमाम परियोजनाों में भूमि अधिग्रहण के नाम पर किस तरह से किसानों की जमीन को हड़पा गया उसे पूरा देश जानता है।

भाजपा शासित प्रदेशों का हाल कहीं बेहतर

भाजपा शासित राज्यों के बारे में बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हमने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में किसानों की दशा को बदलने का काम किया है। मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर 3 से 19 फीसदी तक पहुंच गई है।

खड़ी से लेकर पड़ी फसल तक को दिया बीमा

खाद्यान्न सुरक्षा पर बोलते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हम पहले राज्य बनें जहां खाद्य सुरक्षा को छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी फसल बीमा की शुरुआत की जो खेती से पहले से लेकर खेती के बाद तक की फसल पर बीमा दिया। हमने खड़ी व पड़ी दोनों फसल पर बीमा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+