बाबुल सुप्रियो के हमले पर प्रवक्ता ने कहा- 'जाधवपुर यूनिवर्सिटी देशविरोधियों का अड्डा है, वहां बालाकोट की तरह करनी चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक'
बंगालः पश्चिम बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियों के साथ हुई झड़प को लेकर राजनीतिक गलियारे में अभी भी मामला गर्म है। इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए जाधवपुर यूनिवर्सिटी को राष्ट्रविरध तत्वों और वामपंथियों का अड्डा बताया और कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को चाहिए कि उसे नष्ट करने के लिए बालाकोट की तरह यहां एक सर्जिकल स्ट्राइक करें। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर मौका मिल जाता तो बीजेपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के परिसर में बाबुल सुप्रियो पर हमला करने वाले वाम सूमहों से संबंधित छात्रों का हाथ-पैर तोड़ देते।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने बाबुल सुप्रियो के साथ हंगामे के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर और उसके बाहर की गई तोड़फोड़ का समर्थन करते हुए कहा कि ये केंद्रीय मंत्री पर हमले का नतीजा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी का कदम वाम कट्टरपंथी छात्रों के उकसावे की सिर्फ एक प्रतिक्रिया थी। घोष ने तृणमूल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार केंद्रीय मंत्री सुप्रियो की हत्या होने तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि वे केंद्रीय गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर बताएंगे कि जाधवपुर विश्वविद्यालय राष्ट्रविरोधी और वामपंथी गतिविधियों का अड्डा है। जिस तरह से हमारे देश के जवानों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डे को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया था उसी तरह जाधवपुर यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रविरोधी अड्डों को खत्म करने के लिए हमारे कार्यकर्ता उसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जाधवपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, जहां एक छात्र समूहों के साथ उनकी झड़प हो गई। मामला इतना आगे बढ़ गया था कि राज्य के राज्यपाल को आनन-फानन में विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ा।
यह भी पढ़ेंः जाधवपुर यूनिवर्सिटी: छात्रा का आरोप- बाबुल सुप्रियो ने किया था सेक्सिस्ट कमेंट, इसलिए बिगड़े हालात












Click it and Unblock the Notifications