रणदीप सुरजेवाला के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, बोले- कांग्रेस का मकसद झूठ और भ्रम फैलाना
नई दिल्ली, 07 जून। कोरोना वायरस महामारी से जारी लड़ाई के बीच एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम 5 बजे देश को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने बताया कि देशभर में अब लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद एक तरफ जहां बीजेपी के नेता पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ विपक्षी नेताओं ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की फटकार को जिम्मेदार बताया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीएम मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को आडे़ हाथ लेते हुए संबित पात्रा ने उनके एक बयान पर पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, वैक्सीन सभी के लिए मुफ्त हो गई। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वैक्सीन लोगों को मुफ्त में नहीं मिलेगी। वे भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस का मकसद झूठ और भ्रम की राजनीति करना है। उनकी राजनीति की दुकान बंद हो रही है। यह समय राजनीति करने का नहीं भारत के साथ खड़े होने का है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: बीजेपी महासचिवों के साथ पीएम मोदी से मिले जेपी नड्डा, चुनावी रोडमैप तैयार करने पर हुई चर्चा
सरकार ने अपनी गलतियों से सीखा: चिदंबरम
कोविड वैक्सीन को लेकर एक बार फिर सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। पीएम मोदी की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, अंतर्निहित संदेश यह है कि सरकार ने अपनी गलतियों से सीखा है। उन्होंने दो मौलिक गलतियाँ कीं और उन गलतियों को सुधारने का प्रयास किया। लेकिन हमेशा की तरह झांसा देने के लिए, पीएम ने अपनी गलतियों के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया है। चिदंबरम ने कहा कि, किसी ने नहीं कहा कि केंद्र को टीके नहीं खरीदने चाहिए। वह (पीएम) अब राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहते हैं - वे टीके खरीदना चाहते थे इसलिए हमने उन्हें अनुमति दी।












Click it and Unblock the Notifications