बीजेपी महासचिवों के साथ पीएम मोदी से मिले जेपी नड्डा, चुनावी रोडमैप तैयार करने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 07 जून। हाल ही में 5 राज्यों की चुनावों में अपनी पूरी मेहनत झोंकने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी आने वाले 6 राज्यों के चुनाव की तैयारियों में जुटी गई है, जिसके तहत बीजेपी महासचिवों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के साथ बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और अरुण सिंह भी शामिल हुए, बैठक रविवार रात 10 बजे तक चली। हालांकि पीएम मोदी से मुलाकात से पहले जेपी नड्डा के घर सभी महासचिवों के साथ एक मीटिंग भी हुई थी।
Recommended Video

भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन बीजेपी के तहत प्लान बनाने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा पिछले दो दिनों में लगातार बैठकों पर बैठकें कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने इससे पहले भाजयुमो, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों के साथ मुलाकात कर चर्चा की थी। वहीं इससे पहले पहले शनिवार को भी जेपी नड्डा बीजेपी विंग के सभी अध्यक्षों के साथ पीएम आवास भी पहुंचे थे, जहां देर तक लंबी चर्चा हुई जो रात 10 बजे तक चली थी।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर किया कटाक्ष, कहा- महामारी के दौरान सत्ता की लालसा से पैदा होगी अराजकता
वहीं आज रविवार रात को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय महासचिवों के साथ 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। हालांकि चुनावों के अलावा इस बैठक में सभी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ कोरोना काल के दौरान चलाए जा रहे 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम की समीक्षा की भी जाएगी। वहीं आने वाले साल में 6 राज्यों में विधानसभा के चुनाव के तहत रणनीति भी तैयार की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में चुनाव होंगे। इन 6 में से 5 राज्यों में बीजेपी की सरकार है तो पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है।












Click it and Unblock the Notifications