पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी पर विवादित ट्वीट मामले में BJP के संबित पात्रा के खिलाफ FIR

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यूथ कांग्रेस की ओर से संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर, छत्तीसगढ़ में मामला दर्द किया गया है। संबित पात्रा पर देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं।

Sambit Patra

क्या है पूरा मामला

दरअसल मंध्य प्रदेस कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि अगर कोरोना संकट के बीच देश में कांग्रेस की सरकार होती तो हम टेस्ट, उपचार, व्यवस्था, राहत, मदद और तकनीक में सबसे आगे होते। भाजपा प्रवक्ता ने इसी ट्वीट को लेकर लिखा कि अगर कांग्रेस के समय कोरोना संकट के होता तो 5000 करोड़ का मास्क घोटाला, 7000 करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20,000 करोड़ का जवाहर सैनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला हो जाता। संबित पात्रा के इस बान को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई और भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने पहुंचाने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर में मामला दर्ज कराया गया। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए लिखा कि भाजपा नेता ने कश्मीर मुद्दे, 1948 के सिख विरोधी दंगे और बोफोर्स घोटाले के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी बातें लिखना विभिन्न धार्मिक समुदायों को उकसाना है,जिससे देश की शांति भंग होने की आशंका भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+