शिवराज बोले- MP सरकार बहुमत खो चुकी है, करवा रही बौखलाहट में हमले

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को शुक्रवार को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस घटना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। चौहान ने कहा ‌कि, उनकी(ज्योतिरादित्य सिंधिया) गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई साथ ही पत्‍थर भी फेंके गए। सूबे में कानून व्यवस्‍था ढेर हो गई है।

bjp Shivraj Singh Chouhan Jyotiraditya Scindia Bhopal Madhya Pradesh

शिवराज सिंह ने कहा, 'मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। आम लोगों की सुरक्षा छोड़ दीजिए, यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नहीं सुरक्षित हैं। उनकी गाड़ी पर पत्थर बरसाए गए। लोग गाड़ी पर चढ़ने पर लगे, ऐसे में बमुश्किल ड्राइवर ने गाड़ी को वहां से निकाला और जान बचाई।

उन्होंने कहा, 'यह सरकार बहुमत खो चुकी है। क्या वह बौखलाहट में ऐसे हमले करवा रही है? मैं मांग करता हूं शासन-प्रशासन से की इसकी जांच की जाए और जो हमले के दोषी हैं उन्हें बख्शा ना जाए। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क इलाके में सिंधिया के काफिले को कांग्रेसियों ने घेर लिया। इस दौरान सिंधिया के काफिले को काले झंडे दिखाए गए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 'गली-गली में शोर है, ज्योतिरादित्य सिंधिया चोर है' के नारे भी लगाए। कांग्रेस के नेताओं ने कहा अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पिता माधवराव की तरह नई पार्टी बनाते तो हम सिंधिया के साथ खड़े होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+