भाजपा ने तमिलनाडु के मशहूर होटल मालिक का वित्त मंत्री सीतारमण से माफी मांगते हुए वीडियो किया शेयर, मचा बवाल
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में भाजपा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद बवाल मच गया है। ये वीडियो तमिलनाडु के मशहूर होटल चेन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के मालिक श्रीनिवासन का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से माफ़ी मांगने का वीडियो पोस्ट किया।
वित्त मंत्री के साथ जाने-माने बिजनेसमैन की वित्त मंत्री से बातचीत और माफी मांगने का वीडियो शेयर करने पर भाजपा घिर चुकी है।

दरअसल, कोयंबटूर जिले में आयोजित इस बैठक में कारोबारी मालिकों ने वित्त मंत्री के साथ मुद्दों पर चर्चा की। लोकप्रिय श्री अन्नपूर्णा रेस्तरां फूड चेन के प्रमुख श्रीनिवासन ने खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग जीएसटी दरों के कारण रेस्तरां मालिकों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में वित्त मंत्री के सामने खुलासा किया।
श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री को किया था ये खुलासा
श्रीनिवासन ने बताया कि क्रीम से भरे बन्स पर 18% कर लगता है, जबकि सादे बन्स पर कोई जीएसटी नहीं हैउन्होंने बताया कि मिठाइयों पर 5%, नमकीन पर 12% और क्रीम से भरे बन पर 18% टैक्स लगता है। उन्होंने कहा, "ग्राहक अक्सर शिकायत करते हैं, कहते हैं, 'बस मुझे बन दे दो, मैं खुद क्रीम और जैम डाल दूंगा'।"
श्रीनिवासन की बात पर उद्यमियों ने लगाए ठहाके
श्रीनिवासन की इस खुलासे के बाद बैठक में मौजूद दूसरे उद्यमियों ने ठहाके लगाए और सीतारमण ने भी मुस्कुरा दी।
वित्त मंत्री से अकेले में होटल मालिक ने मांगी माफी
इसके बाद ही वित्त मंत्री के साथ निजी बातचीत के दौरान, श्रीनिवासन ने सीतारमण से अपनी टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगी। कोयंबटूर दक्षिण विधायक वनथी श्रीनिवासन की मौजूदगी में उन्होंने कहा, "कृपया मेरी टिप्पणियों के लिए मुझे माफ़ करें। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं।"
भाजपा ने शेयर कर दिया वीडियो
इस बातचीत को भाजपा के तमिलनाडु सोशल मीडिया सेल के राज्य संयोजक ने एक्स पर शेयर किया, जिससे ऑनलाइन आक्रोश फैल गया।
जमकर हुई आलोचना तो भाजपा ने मांगी माफी
कांग्रेस और डीएमके ने श्रीनिवासन के प्रति "अहंकार और सरासर अनादर" के लिए भाजपा की आलोचना की। व्यापक आलोचना के बीच, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने निजी बातचीत का वीडियो साझा करने के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने "अनजाने में गोपनीयता भंग" के लिए खेद व्यक्त किया।
अन्नामलाई ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा "मैं अपने पदाधिकारियों की हरकतों के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं, जिन्होंने एक सम्मानित व्यवसायी और वित्त मंत्री के बीच निजी बातचीत को साझा किया।" उन्होंने कहा, "अन्नपूर्णा श्रीनिवासन अन्ना तमिलनाडु के व्यापारिक समुदाय का एक स्तंभ हैं, जो राज्य और देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications