बीजेपी ने 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर किया शेयर, Twitter पर मिले ऐसे जवाब

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर की बुक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही बवाल हो गया है। जहां एक तरफ बीजेपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने राज्यों मे फिल्म बैन की योजना बना ली है। विजय रत्नाकर गुट्टे की यह फिल्म अगले महीने 11 जनवरी को पर्दे पर उतरेगी। बीजेपी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और लोगों को मानना है कि जानबुझकर चुनाव के वक्त इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

बीजेपी ने द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर किया शेयर

मध्यप्रदेश सरकार ने मनमोहन सिंह पर बनी इस फिल्म को बैन करने का मन बनाया है, वहीं, महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है।

इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं, वहीं अक्षय खन्ना उनके मीडिया एडवाइजर संजय बारू के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने सोनिया गांधी का किरदार निभाया है और अर्जुन माथुर इस फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 2014 में आम चुनाव के वक्त ही संजय बारू ने 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बुक लॉन्च की थी और अब पांच साल बाद चुनाव के वक्त इस बुक पर ड्रामा फिल्म रिलीज होने जा रहे हैं। बीजेपी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया गया है, जिसके बाद ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं...

ये भी पढ़ें: The Accidental Prime Minister को देख कन्फ्यूज हुईं अनुपम खेर की मां, देखिए क्या कहा उन्होंने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+