भाजपा के सवालों पर बोली आप, घबरा गई है बीजेपी

नई दिल्ली। गुरूवार को भाजपा ने दिल्ली में आप पार्टी पर हमला बोलते हुए अपने पांच सवाल उनके सामने रखे जिस पर आप पार्टी नें हंसते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा कि इन हरकतों से साफ जाहिर होता है कि बीजेपी बुरी तरह से तिलमिलाई हुई है। आप पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी इस समय आप की वजह से घबड़ा गई है और वो हताश होकर वही पुराने और ऊबाऊ सवाल पूछ रही है जो कि हम लंबे अरसे से सुनते हुए आये हैं।

गौरतलब है कि गुरूवार को बीजेपी ने कहा कि उनकी पार्टी पांच फरवरी तक केजरीवाल से हर दिन पांच सवाल पूछेगी। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आप के कांग्रेस से समर्थन लेने के फैसले पर सवाल करते हुए भाजपा ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा के सवालों पर बोली आप, घबरा गई है बीजेपी

जिस पर योगेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी हमसे पांच नहीं 50 सवाल पूछ सकती है लेकिन उन्हें नए सवाल पूछने चाहिए। इससे जाहिर होता है कि वे घबराए और डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही तरह के सवाल बार-बार पूछे जा रहे हैं, और हम उनके जवाब दे चुके हैं। इससे साफ है कि भाजपा में घबराहट मची हुई है।

मालूम हो कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं पर सात फरवरी को मतदान होना है, और 10 फरवरी को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+