दिल्ली चुनाव: किसका इंतजार कर रहा है भाजपा का घोषणापत्र

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का पिछले साल 7 मई को पहले दौर का मतदान हुआ तो भाजपा का घोषणापत्र आया था। कमोबेश वही हालात दिल्ली में भी बनते नजर आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र आ चुका है, वहीं भाजपा का कब आएगा, इसका कोई जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। कुल मिलाकर इस मसले पर भाजपा कोई भी नेता बोलने के लिए तैयार नहीं होता। ज्यादा से ज्यादा यह कह देते हैं कि भाजपा का घोषणापत्र अब आने वाला है।

Why BJP is not releasing their manifesto in Delhi

जानकारों का कहना है कि घोषणापत्र के दावों को किरण बेदी और भाजपा के कुछ नेताओं में आम सहमति नहीं बन रही है। हालांकि भाजपा के एक नेता का दावा है कि पार्टी का चुनाव घोषणापत्र पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही होगा उसके कोई खास फर्क नहीं होगा। हां, इसमें महिला सुरक्षा को लेकर खास फोकस रहने वाला है।

घोषणापत्र का ड्राफ्ट तैयार कर उसे किरण बेदी के पास भेजा गया है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। यदि उनका कोई सुझाव होगा तो उसे भी इसमें शामिल किया जाएगा।

घोषणापत्र में झुग्गीवालों को मकान देने पर भी फोकस रह सकता है। एक भाजपा नेता ने बताया कि बेदी के सुझाव शामिल करने के बाद घोषणापत्र का ड्राफ्ट भाजपा चुनाव समिति तथा उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।

बेदी की योजनाएं

राजधानी के विकास व महिला सुरक्षा को लेकर किरण बेदी द्वारा तैयार की गई योजनाओं को भी भाजपा अपने चुनाव घोषणापत्र में अहमियत देगी। चुनाव घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि लगभग एक साल पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे और उस समय जो मुद्दे थे वे अभी भी बने हुए हैं।

आपको याद होगा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने सहित लोगों को सस्ती बिजली, पानी की समस्या हल करने, यमुना को स्वच्छ बनाने सहित कई वादे किए गए थे। इसलिए उम्मीद है कि दिल्ली को वाई-फाई बनाने तथा डिजिटल दिल्ली के भी सपने दिखाये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+