नीतीश के ओडिशा में 'सुखद प्रवास' वाले सीएम पटनायक के ट्वीट पर बीजेपी का तंज- 'छुट्टी पर लग रहे है'

बिहार के मुख्‍मयंत्री नीतीश कुमार ओडिशा दौरे पर गए थे। तो उनके सुखद प्रवास के लिए वहां के सीएम नवीन पटनायक ने पोस्‍ट लिखी थी जिस पर भाजपा ने तंज कसा है।

nitishnaveenpatnayak

ओडिशा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के ओडिशा में सुखद प्रवास को लेकर एक ट्टीट किया। सीएम नवीन पटनायक ने बिहार सीएम की फोटो शेयर करते हुए ये पोस्‍ट लिखी थी। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा में नवीन पटनायक के साथ बैठक को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए एक पोस्‍ट हिंदी में लिखी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा

'बीजू जनता दल (बीजद) नेता द्वारा साझा किए गई फोटो पर कटाक्ष करते हुए पोस्‍ट लिखी ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार जी और उनकी मुलाकात पर जिस तरह के बयान और भाव विहीन तस्वीरें साझा की हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार जी वहां छुट्टी मनाने गए थे'।

दोनों राज्‍यों के सीएम ने की बात

बता दें लंबे समय से पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लामबंद हो रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने के प्रयासों चल रहा है। इन्‍हीं प्रयासों के बीच नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री के आवास पर लगभग एक घंटे तक चर्चा की। बहरहाल, दोनों नेताओं ने दावा किया कि बैठक में अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जेडी यू और बीजद के बीच किसी राजनीतिक गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

सीएम पटनायक ने किया ये खुलासा

ओडिशा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे खुशी है कि नीतीश जी भुवनेश्वर आए। जब ​​से हम अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में रहे हैं, तब से हम पुराने दोस्त और सहकर्मी हैं।

बिहार सीएम के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भुवनेश्वर में मिलकर खुशी हुई। ओडिशा बिहार और पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है। आशा है कि उनका प्रवास सुखद और उपयोगी रहा होगा।

Karnataka Elections: जानें अपना वोट डालने के बाद आपको कुछ सेकेंड इंतजार क्यों करना चाहिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+