Karnataka Elections: जानें अपना वोट डालने के बाद आपको कुछ सेकेंड इंतजार क्यों करना चाहिए?

Karnataka Elections: चुनाव आयोग के अधिकारियो ने जानिए क्‍यों कर्नाटक के वोटरों को वोट के लिए बटन दबाने के बाद थोड़ी देर के लिए इंतजार करने की सलाह दी है।

Karnataka Elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई बुधवार को होगा। कनार्टक में 10 मई के मतदान के 48 घंटे पहले 8 मई शाम 6 बजे आचार संहिता लागू हो चुकी है और चुनाव प्रचार थम चुका था। इसके बाद चुनाव प्रचार करने की इजाजत राजनीतिक दलों को नहीं है।इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच‍ त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

10 मई को होगाा 2615 उम्‍मीदवारों के भाग्य का फैसला

10 मई को कर्नाटक की जनता 2615 उम्‍मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी। कर्नाटक के इस चुनाव में 2430 पुरुष उम्‍मीदवार है और 184 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

ईवीएम पर बटन दबाने के 7 सेकेंड तक वोटर को इंतजार करना चाहिए

चुनाव आयोग ने प्रदेश भर में पोलिंग बूथ पर काफी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। 10 मई को मतदान सुचारू रूप से हो सके इसके लिए शहरों में अन्‍य राज्‍यों से बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मतदाताओं को हर हाल में वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया था।

जानिए क्‍यों 7 सेकेंड इंतजार करना है जरूरी

इसी जागरूकता अभियान में चुनाव आयोग अधिकारियों ने मतदाताओं को ईवीएम मशीन में अपने पसंदीदा उम्‍मीदवार को वोट डालने के बाद सात सेकेंड तक वहीं मशीन के सामने इंतजार करने की सलाह दी है। चुनाव अधिकारियों ने वोटरों को वोट डालने के बाद सात सेकेंड रुकने की सलाह इसलिए दी है कि ताकि वो वोटर इस बात को चेक कर सके कि उन्‍होंने जिस उम्‍मीदवार को वोट डालने के लिए बटन दबाया है वो उसी को सही से गया है कि नहीं।

वोट डालने के बाद आप हो सकते हैं निश्चिंंत

इसके लिए ईवीएम मशीन पर बटन दबाने के बाद उसके बगल में रखी मशीन के स्‍क्रीन पर देखना चाहिए। सात सेकेंड के अंदर वोटर ने जिस बटन को दबाया है उसका सिंबल ईवीएम मशीन के बगल रखे स्‍क्रीन पर दिखाई देगा साथ ही उस पर नीचे हरे रंग की लाइट भी जलेगी। यानी आप तुरंत ये पता कर सकेंगे कि आपने सही से वोट डाला हैं या नहीं।

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी अहम बातें

  • कर्नाटक में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा
  • कर्नाटक भर में कुल 58, 545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
  • कर्नाटक में कुल वोटरों की संख्‍या 5,31,33,054 है।
  • इन मतदाताओं में 2, 67,28,053, पुरुष वोटर
  • 2,64, 0074 महिला वोटर
  • 4, 927 अन्‍य वोटर
  • युवा मतदाताओं की कुल संख्या 11,71,558
  • विकलांग मतदाता 5,71,281
  • 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की कुल संख्‍या 12,15,920
  • कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+