मोदी को पीएम बनाने के लिए अब अमेरिका पीएगा चाय

मोदी के समर्थन के लिए अमेरिका में भी ‘चाय पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमेरिका में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी नामक संस्था 100 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए ये संस्था अमेरिका में लोगों को चाय पिलाकर चर्चा कर रही है।
इतना ही नहीं यह भारत स्थित संभावित वोटर्स को फोन करके भी नरेन्द्र मोदी का प्रचार करेगी, जिससे वोट प्रभावित होंगे। ओएफबीजेपी अध्यक्ष चन्द्रकांत पटेल ‘मोदी फॉर पीएम' अभियान के तहत अमेरिका के अलग-अलग जगहों में यात्रा कर प्रवासी भारतीयों से सम्पर्क करेंगे और लोगों से मोदी को सपोर्ट करने की अपील कर रहे है।
मोदी के लिए अमेरिकामें कैंपन चला रहे चंद्रकांत का दावा है कि इंडो-अमेरिकन में मोदी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ओएफबीजेपी व ऐसे ही दूसरे संगठन मिलकर अमेरिका में सौ से अधिक जगहों पर ‘चाय पर चर्चा' आयोजित कर रहे हैं।
पटेल ने यह भी कहा कि ‘हमें ऐसी सरकार चाहिए, जो प्रवासी भारतीयों को वोट का अधिकार दे, वाणिज्यिक दूतावास संबंधी सेवाएं दुरुस्त करे, निवेश के बेहतर मौकों को बढ़ावा दे और साथ ही ऐसी सुरक्षा भावना मुहैया कराए, जो हर एनआरआई चाहता है। ये सभाएं एडीसन, जर्सी सिटी, न्यू ब्रून्सविक, पारसीप्पनी, न्यूजर्सी, वाशिंगटन डीसी मेट्रोपॉलिटन इलाका, टंपा, मेलबर्न, फ्लोरिडा, ह्यूस्टन, टेक्सास, शिकागो, पेन्सिलवेनिया, लॉस एंजिलिस, बोस्टन, न्यूयॉर्क और मेम्फिस शामिल है।
-
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात












Click it and Unblock the Notifications