56 के हुए भाजपा के 'चाणक्य' और देश के गृहमंत्री अमित शाह, योगी-गोयल समेत दिग्गजों ने दी बधाई, देखें Tweet

नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह आज 56 वर्ष के हो गए हैं, इस खास मौके पर देश के दिग्गज नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक अन्य नेताओं ने गृह मंत्री को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है, तो वहीं हरियाणा बीजेपी के आईटीसेल के अध्यक्ष अरुण यादव ने लिखा- आधुनिक भारत के 'चाणक्य' को जन्मदिन की बधाई।

Recommended Video

    Amit Shah Birthday :अमित शाह का जन्मदिन आज,PM Modi समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज

    गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज

    जबकि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया है कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है. आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विजन, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।

    दिग्गजों ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

    दिग्गजों ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

    तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

    गडकरी ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री को बधाई दी

    गडकरी ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री को बधाई दी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री को बधाई दी, उन्होंने लिखा कि देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

    पीएम मोदी से शाह की मुलाकात 1986 में हुई थी

    पीएम मोदी से शाह की मुलाकात 1986 में हुई थी

    मालूम हो कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक संपन्न परिवार में हुआ था। शाह महज 16 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे और वह एबीवीपी के कार्यकर्ता भी थे। अपनी कुशलता और सक्रियता के दम पर वह महज दो वर्ष के भीतर एबीवीपी गुजरात इकाई के संयुक्त सचिव बन गए थे। पीएम मोदी से शाह की मुलाकात 1986 में हुई थी और उसके बाद से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोस्तों की इस जोड़ी ने सफलता का नया इतिहास लिखा, इन दोनों की जोड़ी लोगों के लिए मिसाल बन गई।

    स्पष्ट वक्ता और बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं अमित शाह

    स्पष्ट वक्ता और बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं अमित शाह

    शाह ने अपनी राजनीतिक पारी 1997 में शुरू की जब वह पहली बार गुजरात के सरखेज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। शाह की काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लगातार हर चुनाव में अपनी जीत का अंतर बढ़ाया है। 1998 में भाजपा ने गुजरात इकाई का शाह को प्रदेश सचिव बना दिया और 1999 में में वह गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष बन गए। वरष 2002 में अमत शाह पहली बार गुजरात सरकार में मंत्री बने और कई अहम मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। लेकिन इस दौरान उन्हें शोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर की आंच से भी गुजरना पड़ा। हालांकि 2015 में सीबीआई की विशेष अदालत ने शाह को बाइज्जत बरी कर दिया था।

    ...तो इसलिए कहलाते हैं बीजेपी के 'चाणक्य'

    ...तो इसलिए कहलाते हैं बीजेपी के 'चाणक्य'

    साल 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले अमित शाह को यूपी की कमान सौंपी गई थी, जिसका जबरदस्त असर लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखने को मिला और भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की। ठीक इस नतीजे के बाद शाह को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी , अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, 2019 में भाजपा की दोबारा जीत के बाद अमित शाह को देश का गृहमंत्री बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने का ऐतिहासिक फैसला लिया, अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर अमित शाह का देश के कई राज्यों में बीजेपी को सत्‍ता में लाने में अहम रोल रहा है, इसी वजह से उन्हें बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+