PNB Scam: कांग्रेस के आरोपों पर बोली भाजपा, सब यूपीए सरकार का किया-धरा

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी में हुए 11500 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सियासी आरोपबाजी शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11500 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सियासी आरोपबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस घोटाले के लिए जहां सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है, वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोटाले को लेकर कहा कि जो कुछ भी इस समय बाहर निकल रहा है, सब पिछली यूपीए सरकार का किया-धरा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

'घोटालों की सरकार थी कांग्रेस'

'घोटालों की सरकार थी कांग्रेस'

वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि 2011 में हम सरकार में नहीं थे, अगर कांग्रेस अब आरोप लगा रही है तो 2011 से लेकर 2014 तक क्या वो लोग सो रहे थे। उन्हें इस मामले की जांच करानी चाहिए थी। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार मामलों का संज्ञान ले रही है और उनकी जांच रही है। कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार थी और उन्होंने ही इन घोटालेबाजों को स्थापित किया।

नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

आपको बता दें कि पीएनबी में 11500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह केस दर्ज किया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

बैंक का सबसे बड़ा घोटाला

बैंक का सबसे बड़ा घोटाला

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+