तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन

BJP Tamil Nadu Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। मंगलवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की उपस्थिति में इसे लॉन्च किया गया। इस घोषणापत्र में राज्य के विकास के लिए '3C' (करप्शन, कलेक्शन और कमीशन) को खत्म करने का वादा किया गया है।

पार्टी ने मुख्य रूप से महिलाओं, किसानों, युवाओं और मछुआरों को ध्यान में रखते हुए कई लोक-लुभावन और बुनियादी सुधारों के वादे किए हैं। आइए जानतें हैं घोषणापत्र की मुख्य बातें क्या हैं:

Tamil Nadu BJP Manifesto 2026

DMK सरकार पर तीखा हमला और सुशासन का वादा

घोषणापत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने सत्तारूढ़ DMK पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, जो कभी दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं का पालना और देश की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करता था, उसे DMK ने 'क्राइम कैपिटल' में बदल दिया है। नड्डा ने स्टालिन सरकार को परिवारवाद की सरकार बताते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार के संरक्षकों की टोली बन गई है। उन्होंने जोर दिया कि BJP का उद्देश्य राज्य को विकास की मुख्यधारा में वापस लाना और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है।

BJP घोषणापत्र की प्रमुख घोषणाएं

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा:

  • परिवार की महिला मुखियाओं के लिए 2,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता।
  • प्रत्येक घर के लिए 10,000 रुपये की बिना शर्त आर्थिक मदद
  • प्रमुख त्योहारों के दौरान सालाना 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने के लिए महिलाओं को 25,000 रुपये की सब्सिडी।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'जीरो एफआईआर' रिपोर्टिंग, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बसों/स्कूलों में 100% सीसीटीवी कवरेज।

किसानों और मछुआरों के लिए राहत:

  • PM-Kisan योजना में 3,000 रुपये का टॉप-अप, जिससे कुल वार्षिक सहायता 9,000 रुपये हो जाएगी।
  • पशुपालन और पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने के लिए छोटे किसानों को 50,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान।
  • मछुआरों के लिए वार्षिक अनुदान 8,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का वादा।
  • 80 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक मछुआरे के लिए 2,000 रुपये मासिक पेंशन।
  • कृषि मशीनरी बैंक की स्थापना और ट्रैक्टरों पर भारी सब्सिडी।

युवा और रोजगार:

  • पहली बार व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए 15 लाख रुपये तक का बिना ब्याज के लोन।
  • बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन क्षेत्र में विस्तार के जरिए लाखों नए रोजगार के अवसर।
  • राज्य में नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक समर्पित 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' का गठन।

बुनियादी ढांचा और शासन:

  • पूरे राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी और सड़कों का बड़े पैमाने पर अपग्रेडेशन।
  • महिला संचालित स्वयं सहायता समूहों (SHG) से सरकारी खरीद को प्राथमिकता।
  • सरकारी सेवाओं में सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव शेड्यूल

तमिलनाडु की सत्ता के लिए सबसे बड़ी जंग की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार तमिलनाडु का मुकाबला एक ही चरण में होगा। सूबे की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। पिछली बार 2021 में भी एक ही फेज में वोटिंग हुई थी, जिसमें डीएमके गठबंधन को बड़ी जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+