आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगी BJP की अग्निमित्रा पॉल, राज्यसभा के लिए भी लिस्ट जारी
नई दिल्ली, 18 मार्च: हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब 12 अप्रैल को एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीख की घोषणा की थी। ऐसे में अब बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Recommended Video
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अग्नमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने यहां से फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिंहा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने बालीगंज विधानसभा से केया घोष के नाम का ऐलान किया है। टीएमसी ने इस सीट पर बीजेपी छोड़कर आए बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा बीजेपी ने बिहार की बोचाहन सुरक्षित सीट से बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि महाराष्ट्र कोल्हापुर उत्तर से सत्यजित (नाना) शिवाजीराव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस लिस्ट को जारी किया है। बता दें कि सभी सीटों पर 12 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके परिणाम 16 अप्रैल को आएंगे।
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
वहीं राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को लिस्ट जारी करते हुए जानकाी दी कि असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ. सिकंदर कुमार, नागालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ. माणिक साहा को चुना या गया है।












Click it and Unblock the Notifications