बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट, तीन सांसदों के कटे टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए बीजेपी ने बुधवार को गुजरात से अपने उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में गुजरात की पोरबंदर, बनासकांठा और पंचमहल तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इन तीनों सीटों पर मौजूदा प्रत्याशियों के टिकट काटकर पार्टी ने लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

BJP releases a list of 3 candidates for Gujarat Banaskantha Porbandar Lok Sabha Elections 2019

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को गुजरात की बनासकांठा से विधायक और गुजरात सरकार में मंत्री रहे परबतभाई पटेल टिकट दिया है। परबतभाई पटेल बनासकांठा जिले की थराड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा बीजेपी ने पोरबंदर लोकसभा सीट से 3 बार के सांसद विठ्ठलभाई रादड़िया का भी टिकट काट दिया है। रादड़िया की जगह इस बार रमेश धडुक को टिकट दिया गया है।

वहीं पंचमहल लोकसभा सीट से भी बीजेपी ने फेरबदल किया है। पार्टी ने यहां से दो बार के सांसद प्रभात सिंह चौहान की जगह रतन सिंह को टिकट दिया है। ये तीनों ही नए चेहरे हैं। बता दें कि 26 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की तरफ से अब तक पार्टी के कुल 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। राज्य में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और सभी सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं।

गुजरात की गांधीनगर और सुरेंद्रनगर से भी इस बार नए प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी ने पार्टी प्रमुख अमित शाह को गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से बीजेपी के सीनियर नेता एल. के. आडवाणी कई बार सांसद रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+