Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में 25 कांग्रेस और 6 बसपा विधायक छोड़ सकते हैं सरकार का साथ: ज्ञानदेव आहूजा

राजस्थान में 25 कांग्रेस और 6 बसपा विधायक खुश नहीं: ज्ञानदेव आहूजा

नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष ज्ञानदेवा आहूजा ने कहा है कि कांग्रेस के 25 विधायक पार्टी से अलग हो सकते हैं। वहीं बसपा के छह विधायक भी सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर तकरार की खबरें हैं। वहीं अलवर रेप मामले को लेकर बसपा भी नाखुश बताई जा रही है। इस बीच आहूजा का ये बयान आया है। राजस्थान में बसपा के छह विधायकों का कांग्रेस सरकार को समर्थन है।

आहूजा का कांग्रेस में फूट का इशारा

आहूजा का कांग्रेस में फूट का इशारा

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैं पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हूं, मगर मैंने सुना है कि बसपा के विधायक यहां खुश नहीं हैं। इसी तरह कांग्रेस के भी 20-25 विधायक खुश नहीं हैं। हो सकता है कि ये सरकार के साथ ना रहें। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि मैं इस पर आगे कोई कमेंट नहीं करना चाहता।

खुद ही गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार

राजस्थान में भाजपा नेता भवानी सिंह राजावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की हालत ऐसी है कि हमें ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है कि अगर इस्तीफे जारी रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस खुद ही अल्पमत में आ जाएगी और सरकार गिर जाएगी। ऐसा लगता है कि कांग्रेस खुद ही अपनी सरकार को गिरा देगी।

 मायावती से मिलेंगे बसपा के विधायक

मायावती से मिलेंगे बसपा के विधायक

बसपा के सभी विधायक सोमवार को राज्यपाल से मिलने वाले थे, मगर अचानक यह बैठक रद्द कर दी गई। अब सभी छह बसपा विधायक पार्टी सुप्रीमो मायावती से नई दिल्ली में एक जून को मुलाकात करेंगे। हालांकि बसपा विधायक वाजिब अली ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पार्टी का समर्थन जारी रहेगा। सरकार से समर्थन वापस लेने का कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि हम सरकार के साथ कितनी कुशलता से काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की जायेगी। 200 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस बहुमत की सरकार चला रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+