शाहरूख से खफा बीजेपी वालों ने दिलवाले का किया विरोध
जबलपुर। हाल ही में शाहरूख खान ने अहिष्णुता वाले मुद्दे पर जो बयान दिया था उससे अभी तक बीजेपी वाले और हिंदूवादी संगठन उबर नहीं पाये है इसलिए वो लगातार शाहरूख खान का विरोध कर रहे हैं।
हालांकि किंग खान ने माफी मांग ली है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में अभी तक उन्हें लेकर रोष हैं इसी कारण उन्होंने शाहरूख की फिल्म दिलवाले की विरोध किया है इसी कारण आज बीजेपी कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर में शाहरूख के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। खबर है कि वहां सुबह का शो नहीं चल पाया है।
यही हाल यूपी के इलाहाबाद शहर का है जहां कल कल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिलवाले का भी विरोध किया था।













Click it and Unblock the Notifications