BJP President: केंद्रीय मंत्री या CM में से ही बनेगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष, संघ और महाराष्ट्र कनेक्शन है वजह?
BJP President: बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन इसे बढ़ाया गया है। अब खबर है कि नए पार्टी प्रेसिडेंट के नाम का ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा। इस पद के लिए कई नाम रेस में थे, लेकिन अब संघ और पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नया अध्यक्ष महाराष्ट्र से कोई कद्दावर नेता हो सकता है। अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा था, लेकिन उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वह रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भूपेंद्र यादव का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में था, लेकिन वह भी अब बाहर हैं। पार्टी ने उन्हें बंगाल चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। यह स्पष्ट संकेत है कि अब वह पूरी तरह से बंगाल पर ही अपना फोकस करेंगे।

Maharashtra के दिग्गज नेता रेस में
दिग्गज वक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशू त्रिवेदी का भी नाम चल रहा है। अब नई खबर है कि संघ और पार्टी के बीच बेहतर तालमेल देखते हुए महाराष्ट्र से आने वाले नितिन गडकरी या देवेंद्र फडणवीस में से कोई एक अध्यक्ष हो सकता है। दोनों ही संघ के प्रिय लोगों में शुमार किए जाते हैं।
BJP President की रेस में महाराष्ट्र के दिग्गजों का नाम
बीजेपी अध्यक्ष की रेस में कई नाम चल रहे हैं और इसमें अब नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस का नाम भी आया है। गडकरी पहले भी पार्टी प्रेसिडेंट रह चुके हैं और फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। गडकरी नागपुर के ही रहने वाले हैं और संघ के चहेते लोगों में शुमार किए जाते हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम हैं और वह भी संघ के रास्ते ही राजनीति में आए हैं। फडणवीस का विधानसभा क्षेत्र नागपुर है और इस बार बीजेपी को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संघ ने अपने स्तर पर काफी सहयोग किया था।
यह भी पढ़ें: BJP President: कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? जेपी नड्डा का अब उत्तराधिकारी पर आया बयान, Video में देखें क्या कहा
RSS की पसंद को दी जाएगी तरजीह
⦁ सूत्रों का कहना है कि अगला अध्यक्ष जो भी होगा वह संघ और पार्टी हाईकमान की सहमति से होगा। जिस नाम पर दोनों की रजामंदी होगी उसे ही चुना जाएगा।
⦁ नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ही पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसे लेकर स्पष्ट रणनीति है कि अध्यक्ष के चुनाव में संगठन चलाने की क्षमता और कार्यकर्ताओं से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।
⦁ अब तक सूत्रों के हवाले से ही कई नामों को लेकर चर्चा है, लेकिन बीजेपी की अब तक की परंपरा किसी सरप्राइज एंट्री के जरिए चौंकाने की भी रही है। अब देखना है कि इस बार चर्चित नामों में से ही किसी एक को पद मिलेगा या फिर कोई चौंकानेवाला फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बीजेपी का हारी हुई सीटों के लिए खास प्लान, इस बार अमित शाह रचेंगे यहां चक्रव्यूह












Click it and Unblock the Notifications