BJP President: बिहार चुनाव के बाद होगा बीजेपी प्रेसिडेंट के नाम का ऐलान? बड़ा अपडेट आया सामने

BJP President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की चर्चा चल रही है। पार्टी अध्यक्ष के पद को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खबर है कि बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन की रणनीति और चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेशों में संगठन स्तर के चुनाव को पूरा किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीजेपी फिलहाल बिहार चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि अभी पूरा जोर बिहार में लगाने की जरूरत है। इसके बाद नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न किया जाएगा और फिर बंगाल और उत्तर प्रदेश पर फोकस करना पार्टी और संघ दोनों की प्राथमिकता है।

BJP President News

BJP President के चुनाव में क्यों हो रही देरी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो संघ और पार्टी नेताओं का मानना है कि इस समय अध्यक्ष बदलने से संगठनात्मक संतुलन बिगड़ सकता है। नए अध्यक्ष के लिए भी आनन-फानन में जिम्मेदारी उठाना मुश्किल होगा। ऐसे में तय किया गया है कि चुनाव निपटने के बाद ही नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले दावा किया जा रहा है कि संघ और पीएम मोदी की नए अध्यक्ष के नाम को लेकर लगभग सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और निर्दलीय का दबदबा, BJP ने कर दिया बड़ा दावा, जानिए क्या

BJP President के लिए चल रही इन नामों की चर्चा

जेपी नड्डा मौजूदा अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म होने वाला था। हालांकि, प्रक्रिया में देरी की वजह से उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अमित शाह की पसंद धर्मेंद्र प्रधान हैं। उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। कई नामों की चर्चा चल रही है जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, एक राज्यसभा सांसद और महिला अध्यक्ष जैसे नामों की भी अटकलें चल रही हैं। ऐसी चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान या मनोहर लाल खट्टर दोनों संघ की पसंद हैं। प्रखर वक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशू त्रिवेदी का नाम भी रेस में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बीजेपी के लिए Prashant Kishor बन गए हैं चुनौती? अमित शाह ने बनाई खास रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+