छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और निर्दलीय का दबदबा, BJP ने कर दिया बड़ा दावा, जानिए क्या
प्रदेश के सभी राजकीय और अशासकीय डिग्री कॉलेजों में आज एक साथ छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हो गए। सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में एबीवीपी की जीत के साथ ही वापसी हो गई। एबीवीपी के ऋषभ मल्होत्रा ने चुनाव जीत लिया जबकि सचिव पद पर आर्यन के करन नेगी चुनाव जीते।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी करन सती ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तनिष्क मेहरा को 249 वोटो से हराया। डीएसबी परिसर में आयोजित चुनाव में 5301 मतदाताओं में से 2704 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद में दिनेश चंद्र उप सचिव पद में जयवर्धन संयुक्त सचिव पद में भावेश विश्वकर्मा ने चुनाव जीता।

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रियांशु मोहन ने एबीवीपी के लोकेश सिंह राणा को हराया। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक आर्य सचिव पद पर दीपिका ने जीत हासिल की सह-सचिव पद पर संजना निर्विरोध निर्वाचित हुईं. कोषाध्यक्ष पद पर शीतल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर शीतल
देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की उम्मीदवार बिपाशा ने एबीवीपी की शिवानी रावत को हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की महक ने जीत दर्ज। जनरल सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई की पायल चुनाव जीतीं।
भाजपा ने प्रदेश छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को मिली 90 प्रतिशत से अधिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि कालेज कैंपस मे युवाओं की यह सफलता पार्टी के लिए शुभ संकेत और विपक्षियों के मंसूबों पर करारी चोट है। छात्रों की जीत को बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हे जीत के इस सिलसिले को बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव के सभी मतदाताओं को भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार के उपयोग पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य के अधिकांश शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालय मे एवीवीपी के उम्मीदवारों ने एक तरफ जीत दर्ज की है, वह प्रदेश की युवाओं की राष्ट्रवादी सोच को उजागर करता है। छात्रों का यह जनादेश स्पष्ट बताता है कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा नई पीढ़ी का व्यवहारिक मूलमंत्र है। उन्होंने जीत दर्ज करने वाले छात्र संघ पदाधिकारी को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications