रेप के मामले में टॉप पर है बंगाल, बिना मर्जी हो रहा बाल विवाह: जेपी नड्डा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले दो-तीन महीनों के अंदर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हैं। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी हाईकमान ने बंगाल में भी मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार देर रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान की शुरूआत की। साथ ही कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बंगाल

एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि रेप केस के मामले में बंगाल दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा यहां पर रेप के ऐसे मामले सबसे ज्यादा होते हैं, जिनमें पुलिस के पास रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई जाती। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बंगाल में कैसी कानून व्यवस्था है। वहीं बाल विवाह के मामले में बंगाल तीसरे नंबर पर है। नड्डा ने आगे कहा कि पिछले 30-40 सालों में जिन सरकारों ने बंगाल में राज किया, उन्होंने बंगाल की संस्कृति, कार्यशैली को आघात पहुंचाने का काम किया। पिछले 6 सालों में हमारे प्रधानमंत्री ने देश में राजनीति की परिभाषा को बदल दिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में बंगाल का विशेष ध्यान रखा था। साथ ही राज्य में कई परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। जिस पर नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोलकाता-सिलीगुड़ी रोड के लिए 25000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा 1000 करोड़ रुपये चाय बगानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दिए गए हैं, ताकी उनका भला हो सके। आने वाले दिनों में राज्य को और बड़ी सौगातें भी मिलेंगी।

'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान क्या है?
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में 'लोखो सोनार बांग्ला' की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर करने का है। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के मुताबिक पार्टी 3 से 20 मार्च तक बक्सों के माध्यम से सुझाव आमंत्रित करेगी, जो पूरे बंगाल में 294 विधानसभा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+