अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक, बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक स्थगित की

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की 18 और 19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चिंताजनक हालत को देखते हुए लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी लगभग 2 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से चिंताजनक बनी हुई हैं। बुधवार शाम से ही पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी सहित तमाम बीजेपी नेताओं का एम्स पहुंचना जारी है।

ये भी पढ़ें: जानें आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

BJP postpones its National Executive meeting in Delhi, Vajpayee’s health further deteriorates

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव से पहले होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होने की खबरें थी। सूत्रों ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत को देखते हुए आलाकमान ने ये फैसला लिया है। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पिछले साल सितंबर महीने में हुई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लगातार कई राज्यों के दौरे के कारण बैठक बुलाने में देरी हुई। पार्टी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तीन महीने के अंतराल पर होनी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना थी। इसके लिए बीजेपी शासित राज्यों के सीएम से फीडबैक लिया जाना था और उन राज्यों में डिप्टी सीएम से फीडबैक लिया जाना था जहां गठबंधन की सरकार है। इस बैठक में सभी राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों से भी वर्तमान हालात पर जानकारी मांगी जानी थी। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे बीजेपी शासित राज्यों में चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee's health: जानिए अटल बिहारी ने क्यों कहा था-पांचाली अपमानित है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+