क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शत्रुघ्न सिन्हा को 2019 में टिकट नहीं देगी भाजपा, पटना साहिब से सुशील मोदी लड़ेंगे चुनाव!

शत्रुघ्न सिन्हा को 2019 में टिकट नहीं देगी भाजपा, पटना साहिब से लड़ेंगे सुशील मोदी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट 2019 के चुनाव में काट सकती है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कई दफा खुलेतौर पर आलोचना कर चुके सिन्हा की जगह बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को चुनाव लड़ाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ये साफ कर चुकी है कि शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया जाएगा।

पटना साहिब से सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा

पटना साहिब से सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद हैं। वो 2014 में बड़े अंतर से यहां से जीते थे, इससे पहले 2009 में भी वो यहां से सांसद थे। शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे थे। इस सीट पर सिन्हा का अच्छा प्रभाव माना जाता है लेकिन लेकिन इस बार भाजप सुशील कुमार मोदी को यहां से टिकट दे सकती है।

भाजपा आलाकमान से लगातार रहा है टकराव

भाजपा आलाकमान से लगातार रहा है टकराव

2014 में सरकार बनने के बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा की नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ शत्रुघ्न सिन्हा की नहीं बनी है। सरकार बनने के बाद माना जा रहा था कि उनको मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी क्योंकि वो वााजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। बीते कुछ समय से मोदी और शाह की सिन्हा खुलेतौर पर आलोचना करते दिखते हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'हेयर मी लव मी', बिना देखे लड़का पसंद करेंगी लड़कियांअमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'हेयर मी लव मी', बिना देखे लड़का पसंद करेंगी लड़कियां

भाजपा छोड़ सकते हैं सिन्हा!

भाजपा छोड़ सकते हैं सिन्हा!

शत्रुघ्न सिन्हा राष्ट्रीय जनता दल के कई कार्यकर्मों में दिखते रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंचों पर भी वो कई बार दिखे हैं। कई दफा वो इशारा कर चुके हैं कि चुनाव जरूर लड़ेंगे। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि 2019 में वो पटना साहिब से राजद, आप फिर या निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में दिखें।

इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और बेटी मरियम को दिया जेल से रिहा करने का आदेशइस्‍लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और बेटी मरियम को दिया जेल से रिहा करने का आदेश

Comments
English summary
BJP plans to contest Sushil Modi not Shatrughan Sinha from Patna Sahib seat in 2019 loksabha polls
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X