संजय राउत पर भड़की भाजपा, कहा- अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहने पर गुजरातियों से माफी मांगो
संजय राउत पर भड़की भाजपा, कहा- गुजरातियों से माफी मांगो
नई दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के अहमदाबाद के लिए मिनी पाकिस्तान शब्द के इस्तेमाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। भाजपा ने कहा है कि शिवसेना नेता का अहमदाबाद को पाकिस्तान कहकर पूरे गुजरात का अपमान कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि संजय राउत को अपने इस बयान के लिए बिना शर्त गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

गुजरात से जलते हैं शिवसेना के नेता: भाजपा
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने रविवार को कहा, शिवसेना नेता गुजरात और गुजरातियों को नापसंद करते हैं और जलते हैं। उनको गुजरात को लेकर इस तरह की घृणा और द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। शिवसेना नेता संजय राउत ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है। उन्हें प्रदेश के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
Recommended Video

क्या बोले थे संजय राउत
शिवसेना के संजय राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई में पीओके जैसा लगने को लेकर दिए बयान पर कहा था कि क्या कंगना में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना छोटे पाकिस्तान से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बताया। अगर कंगना मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा लेकिन क्या वह अहमदाबाद के लिए यही कह सकेगी?

संजय राउत और कंगना के बीच चल रही जुबानी जंग
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुंबई में असुरक्षा का भाव आता है, ऐसे लगता है कि वो पीओके में हैं। कंगना के इस बयान के बाद से लगातार उनके और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। राउत ने उनके इस बयान को मुंबई के लिए अपमानजनक बताते हुए कहा था कि वो मुंबई ना आएं, इसके बाद कंगना ने हर साल में मुंबई आकर दिखाने की बात कही। इस पर फिर संजय राउत ने उनको मुंबई को धोखा देने वाली कहा।कई दिनों से दोनों और से लगातार ये चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications