यह 1962 के नेहरू का भारत नहीं है, यह मोदी का न्यू इंडिया है: चीन को लेकर राहुल की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के चीन की ओर से जंग की तैयारी को नजरअंदाज करने वाले आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह नेहरू के 1962 वाला भारत नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।

bjp-on-rahul-s-comment-on-china-issue-this-is-not-nehru-s-1962-bharat-but-new-india

राहुल गांधी के चीन की ओर से युद्ध की तैयारी होने और भारत की ओर से खतरे को नजरअंदाज किए जाने वाली टिप्पणी पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी ने शुक्रवार को उनको करारा जवाब देते हुए कहा कि वह कंफ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और जवानों का मनोबल गिरा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए चुटकी ली है कि यह कोई 1962 के नेहरू वाला भारत नहीं है। भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से कहा है कि 'यह मोदी का भारत है, यह न्यू इंडिया है। अब यदि कोई देश के खिलाफ एक आंख उठाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।'

राहुल गांधी पर बीजेपी का जोरदार पलटवार
दरअसल, अपने भारत जोड़ो यात्रा के बीच में प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोयी हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करना चाहती है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के परनाना चीन से जमीन हार गए थे और 'अब उन्हें लगता है कि चीन से नजदीकी होनी चाहिए और चीन से उनकी इतनी नजदीकी हो गई है कि उन्हें पता है कि चीन क्या करेगा।'

'चीन की सत्ताधारा दल के पेरोल पर था राजीव गांधी फाउंडेशन'
वहीं सोनिया गांधी की अगुवाई वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर उन्होंने आरोप लगाया, 'यह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (चीन की सत्ताधारी पार्टी) के पेरोल पर था। कांग्रेस पार्टी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ एक करार किया था।' उन्होंने यह भी दावा किया कि जब कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार केंद्र में थी, तो चीन ने कई बार घुसपैठ किए थे।

2014 से बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पर तीन गुना बढ़ा खर्च- भाजपा
भाजपा नेता ने बताया कि 2014 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद से बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर खर्च तीन गुना बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि अब देश अपनी सीमाओं और क्षेत्रों को ज्यादा अच्छे से रक्षा कर रहा है।

'मैं चीन के खतरे को बहुत ही साफ देख सकता हूं'
इससे पहले राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि 'मैं चीन के खतरे को बहुत ही साफ देख सकता हूं। मैं इसको लेकर पिछले दो-तीन सालों से बहुत ही स्पष्ट हूं, लेकिन सरकार इसे छिपाने और नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। यह खतरा ना तो छिपाया या ना ही नजरअंदाज किया जा सकता है। वह अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में अपनी पूरी आक्रामक तैयारी जारी रखे हुए है, भारत सरकार सोई हुई है।'

चीन जंग की तैयारी कर रहा है- राहुल गांधी
उनका आरोप और दावा था कि 'सरकार यह नहीं सुनना चाहती, लेकिन उनकी (चीन की) तैयारी जारी है। यह जंग की तैयारी है। यह धावा बोलने के लिए नहीं है, बल्कि युद्ध के लिए है। अगर आप उनके हथियार के पैटर्न देखें तो वह क्या कर रहे हैं- वह युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। हमारी सरकार इसको छिपाती है और इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।' उनके मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार इवेंट-आधारित काम करती है और रणनीति के तहत काम नहीं करती। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+