शिवसेना ने ED दफ्तर पर लगाया "भाजपा कार्यालय" का बैनर, जानिए क्यों किया ऐसा
नई दिल्ली। शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार दोपहर मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई शाखा के बाहर हिंदी में "भाजपा के राज्य कार्यालय" का एक बैनर लगा दिया। बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी को पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस पर संजय राउत ने आक्रामक तरीके से बीजेपी को घेरने की कोशिश की.. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस रिपोर्ट का सही जवाब देंगे।

Recommended Video
सूत्रों का कहना है कि पीएमसी घोटाला केस में ईडी की ओर से दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद राउत की पत्नी अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उसके समक्ष पेश नहीं हुई हैं। बता दें कि गत सितंबर में पीएमसी बैंक में कथित रूप से 4355 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद भारतीय रिजर्ब बैंक ने इस बैंक की निकासी की सीमा तय करने सहित कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। इस मामले की जांच ईडी कर रहा है।
ईडी की ओर से नोटिस जारी होने के बाद शिवसेना नेता भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगातार कई ट्वीट कर राउत को घेरने की कोशिश की है। अपने एक ट्वीट में सोमैया ने पूछा है कि इस मामले में ईडी केवल राउत की पत्नी से पूछताछ करना चाहती है और वह महज इतनी सी बात को लेकर इतने आक्रामक हो गए हैं। भाजपा नेता ने राउत से पूछा है कि पूछताछ के लिए ईडी की ओर से उनकी पत्नी को तीन नोटिस जारी हुए हैं कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications