बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का विवादास्पद बयान- करुणानिधि की अवैध संतान हैंं कनिमोझी
Recommended Video

नई दिल्ली। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लेकर मचा घमासान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिन के बयान ने वहां की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बयान द्रमुक प्रमुख करुणानिधि और उनकी बेटी कनिमोझी को लेकर है। भाजपा नेता एच राजा ने कनिमोझी को एम करुणानिधि की अवैध संतान बताया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि तमिलनाडु के पत्रकार सिर्फ राज्यपाल को ही लेकर सवाल क्यों उठा रहे हैं, वो उनसे क्यों नहीं कोई सवाल करते जिनकी एक अवैध बेटी है और जिन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है?

उल्लेखनीय है कि मंगलवार (17 अप्रैल) को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से सवाल पूछा था, जिसके बाद वह मीडियाकर्मी की गाल सहलाने लगे थे। इसको लेकर राज्य में विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि राज्यपाल की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि वो उस लड़की को अपनी नातीन मानकर ऐसा किया था। वहीं आपको ये भी बता दें कि कनिमोझी को लेकर यह बयान देने वाले भाजपा नेता एच राजा का विवदों से गहरा नाता है। वो अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं।
वह एम करुणानिधि को हिंदू विरोधी और हिंदुओं का दुश्मन करार दे चुके हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद राज्य में लेनिन की दो मूर्तियों को तोड़ दिया गया था। इस बीच, एच. राजा ने सोशल साइट पर पोस्ट जारी कर पेरियार की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त करने की बात कह डाली थी।












Click it and Unblock the Notifications