शराब और बंदूक के साथ 'चैंपियन' के वायरल VIDEO से बीजेपी नाराज, कठोर कार्रवाई की बात कही
नई दिल्ली। एक पत्रकार को धमकाने के आरोप में हाल ही में पार्टी से सस्पेंड हुए भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बंदूकें लहराते हुए 'राणा जी माफ करना' गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा, 'मामले को हम देखेंगे। इसके साथ ही हम लोग यह जांच भी करेंगे कि हथियार लाइसेंसी हैं या नहीं।'

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी का कहना है, 'मैंने वीडियो देखा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पहले ही ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके बारे में उत्तराखंड यूनिट से बात करेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
आपको बता दें कि वीडियो में प्रणव सिंह के हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही पीछे से गाना चल रहा है, 'मुझको राणाजी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई'। वहीं, चैंपियन ने अपने जांघ पर गिलास भी रख रखा है। बीजेपी विधायक के साथ कई और लोग भी गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications