भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, जेपी नड्डा बोले- BJP का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी

नई दिल्ली, 07 नवंबर। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीटिंग की शुरूआत की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और दिग्गज बीजेपी नेताओं के साथ-साथ 342 लोगों ने भाग लिया। बता दें कि अगले साल पांच बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा और कहा कि इसका सर्वश्रेष्ठ परिणाम आना बाकी है।

Recommended Video

    BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग, आर्टिकल 370 समेत इन 22 मुद्दों पर हुई चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    BJP National Executive meeting concluded JP Nadda said BJP best performance is yet to come

    पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने पंजाब में बहुमत वाले सिखों को भी साधने की रणनीति पर चर्चा की। सिख समुदाय के लिए मोदी सरकार ने कई उपाए किए हैं जिसमें 1984 के दंगों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने, विदेशी अनुदान की सुविधा प्रदान करना शामिल है। वहीं, गुरुद्वारों और लंगर को वस्तु एवं सेवा कर की समीक्षा से बाहर रखा गया है। बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कार्यकारी ने कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व, 100 करोड़ टीकाकरण और 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त खाद्यान्न प्रदान करने की सराहना की।

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अठालवे बोले-बीजेपी आरपीआई को मिलकर लड़ना चाहिए BMC चुनाव, हमारी ही जीत होगी

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे मानव इतिहास का सबसे बड़ा खाद्य कार्यक्रम बताया है। धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, नड्डा ने कहा कि अगर कोई 2014 के विधानसभा चुनावों और 2016 के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा के वोट शेयर को देखता है, और उनकी तुलना 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों से करता है, तो यह राज्य में बीजेपी के पर्याप्त वृद्धि दर्शाता है। भाजपा के विस्तार के लिए नए संगठन लक्ष्य निर्धारित करते हुए, नड्डा ने कहा कि पार्टी इस साल 25 दिसंबर तक सभी 10.40 लाख मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय समितियों का गठन करेगी और 6 अप्रैल तक मतदाता सूची के प्रत्येक पृष्ठ के संदर्भ में 'पन्ना समितियां' बनाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+