BJP सांसद का विवादित बयान, बोले-'मुसलमान को इस देश में रहना नहीं चाहिए, पाकिस्तान जाएं'

नई दिल्ली। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बजरंग दल के प्रमुख विनय कटियार ने मुसलमानों के लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए कहा है कि एक ऐसा विधेयक होना चाहिए जिसमें वंदे मातरम का अपमान करने वाले के लिए सजा का प्रावधान हो। जो लोग पाकिस्तान का झंडा फहराएं उनके लिए भी सजा होनी चाहिए।

vinay

विनय कटियार यहीं नहीं रुके, उन्होंने नसीहत दे डाली कि, मुसलमान को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता है? उनको अलग भू-भाग दे दिया गया। बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं यहां क्या काम है?।

बता दें कि मंगलवार को ओवैसी ने कहा था कि भारत में एक ऐसा कानून आना चाहिए, जिसके जरिए उन लोगों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए जो भारतीय मुसलमानों को पाकिस्‍तानी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+