'यूपी में दो लड़कों की बढ़ती ताकत से अपराधियों का हौसला बढ़ा', BJP का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला

BJP MP Sudhanshu Trivedi: बीजेपी राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश की हालिया घटनाओं में सामने आए सपा नेताओं के नाम और पश्चिम बंगाल में हुई लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद हत्या का मुद्दा उठाते हुए सपा और टीएमसी को घेरा। इसी के साथ भाजपा सांसद ने दावा करते हुए कहा कि 'दो लड़कों' के राजनीतिक प्रभाव में हुई बढ़ोतरी से उत्तर प्रदेश में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ी है।

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'यूपी के जो दो लड़के (राहुल-अखिलेश) हैं, उनके साथ के जो लोग हैं वह गलती नहीं अपराध कर रहे हैं। जब से इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है तब से अपराधियों की हिम्मत और हिमाकत भी उसी अनुपात में बढ़ती हुई नजर आ रही है।"

UP crime

राहुल-अखिलेश पर बीजेपी का तंज

बीजेपी राज्यसभा सांसद ने रेप और रेप के प्रयास सहित गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों को कथित तौर पर बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की जमकर आलोचना की। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, "जो चुनाव के वही कहते थे दो लड़के, उन लड़कों के साथ जो लोग हैं वो गलती नहीं अपराध कर रहे हैं। जब से इन दोनों को ताकत मिली है, अपराधियों का दुस्साहस भी बढ़ गया है।"

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ना केवल अपराधियों को "कवर फायर" देती रही है, बल्कि विपक्षी दल भारत ब्लॉक के सदस्य भी अपने गठबंधन सहयोगियों के आपराधिक तत्वों को बचाने में एक-दूसरे की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों का समर्थन करना समाजवादी पार्टी के डीएनए में है।

बंगाल की घटना पर ममता सरकार को घेरा

वहीं कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की घटना पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कोलकाता की घटना में जिस तरह अपराधियों को संरक्षण दिया गया, वह और भी अधिक दुखद है। जिस तरह से मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को 24 घंटे के भीतर किसी अन्य कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है, वह बंगाल सरकार के संरक्षण को दर्शाता है। यह बंगाल सरकार द्वारा की गई जांच पर संदेह पैदा करता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+