भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की लालू से मुलाकात, कहा- वो हैं माटी के लाल
पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर अपने दल के खिलाफ बागी सुर अख्तियार किए हैं। आज उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और चारा घोटोले के 6 में से 4 मामलों में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकाक झारखंड की राजधानी स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में हुई। सिन्हा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता किरणमय नंदा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने भी लालू से आज मुलाकात की।

लालू से मुलाकात के बाद सिन्हा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम लोग सिर्फ लालू का हालचाल लेने आए थे। बता दें कि लालू को आज ही अदालत ने दुमका ट्रेजरी मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'कानून अपना काम करता है, इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है, ना यह कोई पार्टी का फैसला है, जैसी करनी, वैसी भरनी।' इससे पहले सिन्हा ने बिहार दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में ना बुलाए जाने पर ट्वीट किया है।
शत्रुघ्न ने लिखा है- 'बिहारी बाबू, एक बार फिर, बिहार दिवस के मौके पर अपने घर नहीं बुलाए गए, कारण आप सभी को पता होगा।' सिन्हा ने लिखा है कि - 'बिहार दिवस के मौके पर मैं सबसे ज्यादा चर्चित, मिट्टी के लाल, जननेता लालू जी से मिलने और उन्हें बधाई देने और उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना के लिए उनसे मिलने गया गया। जल्द ही ठीक हों। जय बिहार।'













Click it and Unblock the Notifications