सांसद सावित्रीबाई फुले का बीजेपी से इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप
Recommended Video

बहराइच। यूपी, बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि सावित्रीबाई फुले ने हाल ही भगवान राम को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने भगवान राम को मनुवादी बताया था।

फुले ने कहा बजरंगबली अगर दलित नहीं थे तो उन्हें इंसान क्यों नहीं बनाया गया उन्हें बंदर क्यों बनाया गया? उनके मुंह में कालिख क्यों लगाई गई और पूछे क्यों लगाई गई? सावित्री बाई फुले ने कहा था कि आज मंदिर और कुंभ के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अगर यही पैसे गरीबों में बांट दिए जाए तो शायद गरीबी की गरीबी कम हो जाएगी।
इसके साथ-साथ सावित्री बाई फुले ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भी बयान दिया था। फुले ने कहा कि अयोध्या में भी पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुकी हैं। सलेमपुर (दाउदपुर) में आयोजित भीम चर्चा महोत्सव में अयोध्या में राम मंदिर नहीं बुद्ध का मंदिर बनाने की बात कही थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं सांसद बनी हूं तो वह बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की देन है। अगर मेरी सीट आरक्षित नहीं होती तो क्या सांसद बन पाती।'












Click it and Unblock the Notifications