जनसंख्या वृद्धि पर बीजेपी सांसद संजीव बालियान लाएंगे प्राइवेट मेंबर बिल
शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में बीजेपी सांसद संजीव बालियान जनसंख्या वृद्धि पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में बीजेपी सांसद संजीव बालियान जनसंख्या वृद्धि पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे। आरएसएस और बीजेपी के कुछ नेता जनसंख्या वृद्धि पर लगातार बोलते रहे हैं और उन्होंने जनसंख्या को नियंत्रित करने की कई बार मांग भी की है। आरएसएस से जुड़े थिंक टैंक, जिसे भारत टैक्स पेयर्स एसोसिएशंस ( (TAXAB) कहा जाता है, ने ये कहते हुए जनसंख्या की अनियंत्रित वृद्धि को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है कि इस अनियंत्रित जनसंख्या के कारण देश के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

'कम बच्चों वाले लोगों को अधिक सुविधाएं दी जाएं'
संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र सौंपा है और अपील की है कि कम बच्चों वाले लोगों को अधिक सुविधाएं दी जाएं। एक अन्य लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता प्रह्लाद प्रसाद ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि पर चर्चा करने की जरूरत है। लोकसभा में बीजेपी सांसद संजीव बालियान जनसंख्या वृद्धि पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने जा रहे हैं। कई सांसदों को मानना है कि इस मामले पर कानून बनाए जाने की जरूरत है।

'देश का विकास प्रभावित हो रहा है'
TAXAB ने इस मुद्दे पर सेमिनार का आयोजन किया और बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की और इसे नियंत्रित किए जाने की मांग की। TAXAB के चेयरमैन भरत मनु गौर ने वन इंडिया से बातचीत में कहा. वे पांच साल से बोल रहे हैं कि जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाना होगा। जबकि सांसद राजेश रंजन ने कहा कि इस कारण देश का विकास प्रभावित हो रहा है। देश में पानी, आवास और खाद्य पदार्थों के सीमित संसाधन हैं।

'2 बच्चों से अधिक वाले लोगों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए'
अगर ऐसे ही जनसंख्या बढ़ती रही तो आगे और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एमपी राघव लखनपाल ने कहा कि उन्होंने सदन में इस मुद्दे को कोई बार उठाया है और कहा है कि दो बच्चों से अधिक वाले लोगों को कोई सरकारी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। बंटवारे के वक्त देश की आबादी 33 करोड़ थी जो कि अब 135 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications