चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सांसद की टिप्पणी को सांप्रदायिक करार देते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग की ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस जवाब दे दिया है। बीजेपी सांसद ने अपने जवाब में कहा कि मैंने कोई भी गलत बयान नहीं दिया है, मैंने किसी समुदाय का नाम भी नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण लगना चाहिए और महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं। उन्होंने अपने बयान को सही साबित करने के लिए कहा कि वो धार्मिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना जवाब दिया।

sakshi maharaj साक्षी महाराज बोले, मैंने किसी समुदाय का नाम भी नहीं लिया

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यूपी के मेरठ में 6 जनवरी को एक संत सम्मेलन के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर इशारों में कुछ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण देश में समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं हैं...जिम्मेदार तो वो हैं जो चार बीवियों और चालीस बच्चों की बातें करते हैं। बीजेपी सांसद का ये बयान सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया जिसमें कोर्ट ने सियासी दलों को धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगने की टिप्पणी की थी।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सांसद की टिप्पणी को सांप्रदायिक करार देते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया था, साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने बीजेपी सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने उनके जनसंख्या संबंधी विवादित बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पूछा था कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए? इस मामले में साक्षी महाराज से 11 जनवरी तक नोटिस का जवाब मांगा गया था। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इसी नोटिस का जवाब देने चुनाव आयोग पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि उनका किसी भी संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषण में किसी भी संप्रदाय का नाम नहीं लिया है। मैंने सिर्फ देश में बढ़ती जनसंख्या की ओर ध्यान दिलाया था।
इसे भी पढ़ें:- विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज को भेजा नोटिस, पूछा क्यों ना करें कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+