Lok Sabha Polls: रवि किशन को कोर्ट से बड़ी राहत, खुद को बेटी बताने वाली लड़की की DNA टेस्ट की याचिका खारिज
Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और अभिनेता रवि किशन को मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने रवि किशन की बेटी होने का दावा करने वाली 25 वर्षीय लड़की की डीएनए टेस्ट की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। लड़की शिनोवा का दावा है कि वो रवि किशन की बेटी है और वो उसके बायोलॉजिकल पिता हैं।
हालांकि, कोर्ट ने यह कहते हुए शिवोना की याचिका खारिज कर दी कि वि किशन और दावा करने वाली महिला शिनोवा कि मां का कोई परिवारिक संबंध नहीं था। ऐसे में कोई मामला नहीं बनता है। आपको बता दें कि यूपी की गोरखपुर सीट से बीजेपी ने इस साल भी लोकसभा चुनाव में रवि किशन को उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतारा है।

रवि किशन की पत्नी ने दर्ज कराई FIR
54 वर्षीय महिला अपर्णा सोनी का दावा हैं कि भाजपा के गोरखपुर सांसद रवि किशन उनकी बेटी के पिता हैं। इतना ही नहीं, शिनोवा ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें शिनोवा ने इंसाफ की गुहार की। कुछ दिन बाद रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में अपर्णा ठाकुर, उनकी बेटी शिनोवा, पति राजेश सोनी, बेटे सौनक सोनी समाजवादी पार्टी के लीडर विवेक कुमार पांडे और एक खुर्शीद खान नाम के पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शिनोवा ने की थी डीएनए टेस्ट की मांग
वहीं, अपनी सच्चाई साबित करने के लिए शिनोवा ने डीएनए टेस्ट का रूख अपनाते हुए मांग उठाई। कहा कि अगर यह सच नहीं है तो, रवि किशन डर क्यों रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह मेरा अधिकार है कि मैं अपने पिता से कह सकूं कि मुझे अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे ही नहीं मेरे पूरे परिवार को इस वक्त परेशान किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications