संसद में साध्वी प्रज्ञा ने फिर गोडसे को बताया 'देशभक्त', विपक्ष का हंगामा
Recommended Video
नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के चलते विवाद में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से गोडसे को देशभक्त कह कर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा के अंदर गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। जिसके बाद लोकसभा में विपक्षी दलों ने भारी हंगामा किया है। विपक्षी सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया। प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में भोपाल गैस त्रासदी को लेकर भी अजीबो-गरीब बयान दिया।

बीजेपी सांसद ने कहा, 'आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते
लोकसभा में जब एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके के सांसद ए राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया। बीजेपी सांसद ने कहा, 'आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते। राजा के बयान के वक्त जब प्रज्ञा ठाकुर ने खड़े होकर उन्हें टोका तो विपक्षी सदस्य विरोध करने लगे और बीजेपी के कई सदस्य भोपाल की सांसद को बैठने के लिए मनाते हुए देखे गए।

ए राजा ने किया पलटवार
प्रज्ञा के बयान पर राजा ने कहा कि गोड्से ने खुद कबूला था कि 32 सालों से उसने गांधी के खिलाफ रंजिश पाल रखी थी और आखिरकार उसने उनकी हत्या का फैसला किया। राजा ने कहा कि गोडसे ने गांधी की हत्या इसलिए की कि वह एक खास विचारधारा को मानता था।
प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में भोपाल गैस त्रासदी का मामला उठाया
वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में भोपाल गैस त्रासदी का मामला उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा- 'एंडरसन (1984 भोपाल त्रासदी के दौरान यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के चेयरमैन-सीईओ) एक आतंकवादी के रूप में सामने आया। एक विदेशी यहां आता है, हजारों को मारता है। कई ऐसे हैं जो अभी भी त्रासदी के पीड़ित हैं। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे भागने में मदद की। असल में यह आतंकवाद है।'












Click it and Unblock the Notifications