बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा की, 'मैंने भी झेला है यौन उत्पीड़न को'

अहमदाबाद। मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन ने यौन शोषण के बारे में बात करते हुए अपनी आपबीती लोगों के बीच रखी। आईआईएम अहमदाबाद के कार्यक्रम रेड ब्रिक समिट में बोलते हुए पूनम महाजन ने कहा कि हर भारतीय महिला को यौन शोषण से गुजरना पड़ा है, उन्होंने कहा कि इसमे मैं भी शामिल हूं। महिलाओं के साथ यौन शोषण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर खुद पर दया दिखाने से काम नहीं चलेगा। पूनम महाजन ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मैं वरसोवा से वर्ली अपनी क्लास के लिए ट्रेन से जाया करती थी, क्योंकि उस वक्त मैं कार से जाने का खर्च नहीं उठा सकती थी, लेकिन उस वक्त जब कोई मुझे घूरता था तो खुद को दया की नजर से नहीं देखती थी।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान: छेड़खानी के संदेह में युवक का सिर मुंडवाया फिर खंभा से बांध पीटा

हर महिला को शोषण का सामना करना पड़ता है

हर महिला को शोषण का सामना करना पड़ता है


पूनम महाजन ने कहा कि इस धरती पर हर महिला को खासकर भारत में इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय महिला को अभद्र टिप्पणी का सामना करना पड़ता है, लोग उन्हें गलत तरीके से छूते हैं। पूनम महाजन आईआईएम में ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग विषय पर बोल रही थीं। पूनम महाजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि दोयम दर्जे के पुरुष राजनीतिक में आ सकते हैं लेकिन महिलाएं नहीं आ सकती हैं। हमें सशक्त होने की जरूरत है और हमने अपनी ताकत को लोगों को दिखाया है।

अमेरिका से आगे हैं हम

अमेरिका से आगे हैं हम

पूर्व दिग्गज भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने कहा कि हम भगवान से अपने जीवन के हर मोड़ पर जुड़ते हैं, हालांकि हम कुछ मामलों में अमेरिका से आगे हैं, अमेरिका में कभी कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बनी, जबकि भारत में महिला राष्ट्रपति भी बनीं, प्रधानमंत्री भी बनीं, रक्षामंत्री भी बनीं और मुख्यमंत्री भी बनीं। इन नेताओं ने कांच के शीशों को तोड़ दिया है, यह हमपर है कि हम इस परंपरा को आगे बनाए रखें, हमे खुद को लाचार दिखाने की जरूरत नहीं है।

पलटकर थप्पड़ मारिए

पलटकर थप्पड़ मारिए

भाजपा सांसद ने कहा कि अगर कोई आपको शोषित करता है तो उसे थप्पड़ मारिए और कतई यह नहीं सोचिए कि उसने ऐसा क्यों किया। पूनम महाजन ने कहा कि आईआईएम में महिलाएं काम करती हैं, यहां 20 फीसदी सदस्य महिलाएं हैं। भारतीय टीवी सीरियल्स पर निशाना साधते हुए पूनम महाजन ने कहा कि इन सीरियल्स ने महिलाओं की छवि को काफी खराब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+