VIDEO: अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान 10 फीट गहरे नाले में गिरीं BJP MP पूनम
जामनगर। गुजरात के जामनगर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद पूनम मदाम सोमवार को अचानक 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं। जिस वक्त यह घटना हुआ उस वक्त इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा था। पूनम जैसे नाले में गिरी चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। VIDEO में देखें शहीद की बेटी का दर्द कहा, पापा को पाक ने नहीं जंग ने छीना

बातचीत के दौरान नाले पर बना सीमेंटे का स्लैब टूट गया जिससे वह गिर पड़ीं। पूनम मदाम के साथ नाले पर और भी कई लोग खड़े थे जो उनके साथ नाले में गिर गए। पूनम के सिर और पैर में चोट आई हैं। वे फिलहाल बोल नहीं पा रही हैं।
पॉवरफुल नेता हैं पूनम मदाम
पूनम मदाम अहीर समुदाय की पावरफुल नेता हैं। वे 2012 से पहले 4 साल तक कांग्रेस में भी रह चुकी हैं। 2012 में पूनम बीजेपी में शामिल हो गई थीं। बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में खंभालिया सीट से टिकट दिया था।
इस चुनाव में पूनम ने अपने विरोधी कांग्रेसी कैंडिडेट को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इसके बाद 2016 में बीजेपी ने उन्हें जामनगर की लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। पूनम का जादू यहां भी चला और उन्होंने अपने ही चाचा विक्रम मदाम को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications