VIDEO में देखें शहीद की बेटी का दर्द कहा, पापा को पाक ने नहीं जंग ने छीना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''जंग तो चंद रोज होती है, जिन्दगी बरसों तलक रोती है'', जी हां फिल्म बॉर्डर का यह गाना सच में बहुत कुछ बयां करता है। कुछ इसी मैसेज के साथ गुरमेहर कौर ने एक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया है जो अब वायरल हो गया है। आपको बता दें कि गुरमेहर कौर ने अपने पिता को 1999 के कारगिल युद्ध में खो दिया था। वो भारतीय सेना में कैप्टन थे।

गुरमेहर उस वक्त 2 साल की थीं। उन्होंने अपनी बात कहने के लिए एक अनूठा वीडियो बनाया है। इस वीडियो में गुरमेहर कुछ बोल नहीं रही है लेकिन मैसेज बिल्कुल साफ तौर पर पहुंचा रही हैं। गुरमीत ने इस वीडियो में कुल 30 पोस्टर्स का इस्तेमाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications